फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   games in sihunta

सिहुंता स्कूल में अंडर-19 सांस्कृतिक स्पर्धा शुरू

Thu, 20 Oct 2016 05:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा) Updated Thu, 20 Oct 2016 05:33 PM IST
विज्ञापन
games in sihunta
‌स‌िहुंता में खेलें शुरू। - फोटो : अमर उजाला

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुंता में वीरवार को चार दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-19 गर्ल्स व ब्वॉयज सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य चमन सिंह ने की।

विज्ञापन


शुभारंभ मौके पर प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बलजीत सिंह पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य ने मुख्यातिथि महोदय को सम्मानित किया। जिला स्तरीय कल्चर टूर्नामेंट के कन्वीनर जितेश्वर सूर्या के मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चार दिवसीय जिला स्तरीय कल्चरल प्रतियोगिता में जिला चंबा के 21 स्कूल हिस्सा ले रहे हैं। इस मौके ग्रुप सांग, सोलो सांग, क्लासिकल वॉकल, डेक्लामेशन, फॉक डांस, इन्सट्रूमेंट म्यूजिक, वन एक्ट प्ले प्रतियोगिताएं होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यातिथि ने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिन बच्चों का चयन होगा उन्हें राज्य स्तरीय कल्चरल प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य करियां जितेश्वर सूर्या, प्रधानाचार्य लोह टिक्करी उमाकांत, मुख्याध्यापक गरनोटा पवन कुमार शर्मा, मुख्याध्यापक गर्ल्स हाई स्कूल सिहुंता पवन शर्मा, एसएमसी प्रधान सुनीता देवी, रणजीत चौहान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed