{"_id":"63e4d3cbf79bd3e2c60e3fcd","slug":"fury-among-pensioners-for-not-getting-the-benefit-of-the-new-pay-scale-chamba-news-c-19-1-55008-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"चम्बा: पेंशनरों में नए वेतनमान का लाभ न मिलने से रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चम्बा: पेंशनरों में नए वेतनमान का लाभ न मिलने से रोष
विज्ञापन
कहा-मेडिकल बिलों का भी नहीं हो रहा समय पर भुगतान
कार्यालय भवन में हुई सेवानिवृत कल्याण मंच चंबा की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम से वर्ष 2016 में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को अब तक नए वेतनमान के हिसाब से पेंशन नहीं मिल पाई है। इससे पेंशनर स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। इतना ही नहीं, पेंशनरों को एरियर भी नहीं मिल रहा है। वहीं मेडिकल बिल का भुगतान समय नहीं हो पा रहा है जिससे पेंशनरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सेवानिवृत कल्याण मंच चंबा के उपाध्यक्ष भूपिंद्र जसरोटिया ने बताया कि प्रबंधन से कई बार आग्रह किया गया कि कार्यालय से पेंशन धारकों की अदायगी की हर सूचना घर के पते पर लिखित में भेजी जाए लेकिन उस पर अभी तक अमल नहीं हो पाया है। कहा कि तत्कालीन आरएम ने पेंशनरों को आश्वासन दिया था कि हर माह अदायगी की सूचना घर भेज दी जाएगी। बैठक में वरिष्ठ पेंशनर देशराज को टोपी पहना कर सम्मानित किया गया। उसके पश्चात सेवानिवृत्त कल्याण मंच के अध्यक्ष दीवान चंद ठाकुर की माता के निधन पर सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। सेवानिवृत्त कल्याण मंच चंबा की मासिक बैठक पुराना बस अड्डा सपड़ी में निगम के भवन में आयोजित हुई। इसमें कल्याण मंच की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रांत उपाध्यक्ष शक्तिप्रशाद, महासचिव जयचंद, साहब चंद, अश्वनी कुमार, रविंद्र कुमार, जोगिंद्र सिंह, माधो राम, कर्म चंद, शराफत, सुखदेव, नारायणी देवी, केसरू राम, देविंद्र जसरोटिया, कर्म सिंह ठाकुर, विक्रम सिंह आदि उपस्थित रहे।