फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ful fair strated in pangi chamba

जनजातिय क्षेत्र पांगी में तीन दिवसीय पारंपरिक फुलयात्रा का शुभारंभ

Wed, 14 Oct 2020 09:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
ful fair strated in pangi chamba
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में बुधवार को पारंपरिक तरीके से ऐतिहासिक फुल यात्रा का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय इस मेले के शुभारंभ पर गुरों ने पारंपरिक तरीके से पूजा अर्चना कर शुरूआत की। फुल यात्रा मेला ग्रीष्म ऋतु के समापन और सर्दियों के आगमन का प्रतीक माना जाता है।
विज्ञापन

पांगी में फुलयात्रा मेला कब से मनाया जा रहा है, इसके बारे में किसी को अधिक जानकारी नहीं है। ऐसा कहा जाता है कि सदियों से लोग इस मेले को मना रहे हैं। पांगी में पहले आपसी मिलन का एक मात्र साधन मेले और त्योहार ही होते थे। पांगी के लोग फुलयात्रा मेले से पहले अपनी जमींदारी के साथ-साथ सर्दियों का खाने पीने का सारा सामान इकट्ठदा कर लेते थे।
विज्ञापन

पशुओं के चारे को भी सर्दियों से पहले एकत्रित कर लिया जाता था। सर्दियों में यहां भारी मात्रा में बर्फबारी होती है। इस वजह से लोग घरों में दुबककर रह जाते हैं। फुलयात्रा मेले के दिन 14 अक्तूबर (29 कार्तिक) को मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मेला तीन दिन तक मनाया जाता है है। मेले में पहले नो प्रजाएं (लुज, सुराल, धरवास, करयास, कूफ़ा, कवास, हुडान, किरयूनी और किलाड़ की प्रजाएं फुलयतानु मैदान में इकट्ठा होकर मेला मनाती थे। मगर अब कूफ़ा, कवास, किलाड़, करयास की प्रजाएं ही भाग लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed