{"_id":"669e9a4018f9cc88120ef79d","slug":"fruit-plant-and-exhibition-garden-auctioned-at-double-the-price-chamba-news-c-88-1-ssml1004-129520-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: दोगुने दाम पर नीलाम हुआ फल संतती एवं प्रदर्शनी उद्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: दोगुने दाम पर नीलाम हुआ फल संतती एवं प्रदर्शनी उद्यान
Mon, 22 Jul 2024 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 22 Jul 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
चंबा में चुराह के फल संतती एवं प्रदर्शनी उद्यान नेरा में नीलामी के दौरान बोलीदाता।संवाद
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल की भंजराड़ू पंचायत के नेरा स्थित फल संतती एवं प्रदर्शनी उद्यान दोगुने दाम में नीलाम हुआ है। चार लाख 70 हजार की बोली लगाकर चंबा के व्यापारी ने इस बगीचे को अपना बनाया।
हालांकि, बीते वर्ष यही बागीचा दो लाख 54 हजार 700 रुपये में नीलाम हुआ था। ऐसे में इस बार नीलामी प्रक्रिया में पहले से अधिक 13 बोलीदाताओं ने बोली लगाई। चंबा के व्यापारी ने सबसे अधिक बोली चार लाख 70 हजार लगा कर बगीचा खरीदा।
जिला उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रमोद शाह ने बताया कि भंजराड़ू पंचायत के नेरा स्थित फल संतती एवं प्रदर्शनी उद्यान में लगाए गए 1900 रूटस्टॉक पौधे और 1200 सेब की स्पर वैरायटी के पौधे हैं। इससे कई जगह बेहतरीन फसल हुई है। विभाग की ओर से सोमवार को बगीचे की नीलामी रखी गई। इसमें जिले भर के 13 बागवानों ने हिस्सा लिया। बताया कि ये बोली दो लाख से शुरू हुई। व्यापारियों ने बोली बढ़ाते हुए चार लाख तक पहुंचाई। इसके बाद चंबा के व्यापारी ने चार लाख 70 हजार रुपये की अंतिम बोली लगाकर बगीचा खरीदा।
विज्ञापन
--