फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Four rooms of a two-storey house in Chuleran were gutted in a fire.

Chamba News: चूलेरन में दो मंजिला मकान में आग से चार कमरे जलकर राख

Sun, 19 Oct 2025 08:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 19 Oct 2025 08:43 PM IST
विज्ञापन
Four rooms of a two-storey house in Chuleran were gutted in a fire.
मकान में आग बुझाने के बाद जले सामान में कीमती चीजों की तलाश करता परिवार। संवाद - फोटो : मकान में आग बुझाने के बाद जले सामान में कीमती चीजों की तलाश करता परिवार। संवाद
तेलका (चंबा)। उपतहसील तेलका के तहत ग्राम पंचायत करवाल के गांव चूलेरन में रविवार दोपहर को आग ने एक परिवार को पूरी तरह बेघर कर दिया। आग लगने का कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोपहर 12:00 बजे गील्मो देवी के दो मंजिला पक्के मकान में आग लग गई। आग देखते ही देखते चारों कमरों को अपनी चपेट में ले लिया। मकान में रखा सारा घरेलू सामान, कपड़े, बर्तन, गहने और मक्की की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक सब कुछ राख हो चुका था। सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत करवाल के प्रधान सुरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आग से पीड़ित परिवार को भारी नुकसान हुआ है और प्रशासन को इसकी सूचना दे दी गई है। वहीं, राजस्व विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पूरा परिवार अब खुले आसमान के नीचे है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गील्मो देवी को तत्काल राहत सामग्री और आर्थिक सहायता देने की मांग की है, ताकि वह अपना जीवन दोबारा शुरू कर सके।

मकान में आग बुझाने के बाद जले सामान में कीमती चीजों की तलाश करता परिवार। संवाद

मकान में आग बुझाने के बाद जले सामान में कीमती चीजों की तलाश करता परिवार। संवाद- फोटो : मकान में आग बुझाने के बाद जले सामान में कीमती चीजों की तलाश करता परिवार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed