Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Four principals in Chamba receive new postings

Chamba News: चंबा के चार प्रधानाचार्यों को मिली नई तैनाती

Sat, 14 Nov 2026 09:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 14 Nov 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
Four principals in Chamba receive new postings
भराड़ा, बग्गी, रांदोह और चरड़ा स्कूलों में संभालेंगे जिम्मेदारी, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। प्रदेश के 51 नवपदोन्नत प्रधानाचार्यों (स्कूल कैडर) को नई तैनाती दी गई है। इनमें जिले के चार प्रधानाचार्य शामिल हैं।
शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार संजीव कुमार को राजकीय उच्च विद्यालय अन्नानेहार से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भराड़ा, वंदना मरवाह को भटका से बग्गी, पंकज कपूर को जटकरी से रांदोह और कश्मीरी लाल को बाई का बाग से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चरड़ा में तैनात किया गया है।
विभाग ने सभी नवपदोन्नत प्रधानाचार्यों को नए विद्यालयों में शीघ्र कार्यभार संभालने और इसकी रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित विद्यालय के सीबीएसई से संबद्ध होने या चयन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवार उपलब्ध होने की स्थिति में प्रधानाचार्यों को किसी अन्य विद्यालय में स्थानांतरित किया जा सकता है।
विज्ञापन

उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा विकास महाजन ने बताया कि नवपदोन्नत प्रधानाचार्यों की सूची में जिले के चार अधिकारी शामिल हैं। इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। नई तैनाती से संबंधित विद्यालयों में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed