{"_id":"660ed9aeba2eb8b6ef017df0","slug":"four-people-including-two-brothers-arrested-with-5-kg-856-grams-of-hashish-more-than-rs-3-lakh-in-cash-chamba-news-c-88-1-ssml1004-121947-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पांच किलो 856 ग्राम चरस, तीन लाख से अधिक नकदी के साथ दो भाइयों समेत चार लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पांच किलो 856 ग्राम चरस, तीन लाख से अधिक नकदी के साथ दो भाइयों समेत चार लोग गिरफ्तार
Thu, 04 Apr 2024 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 04 Apr 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
पांच किलो 856 ग्राम चरस, तीन लाख से अधिक नकदी के साथ दो भाइयों समेत चार लोग गिरफ्तार
पुलिस ने नाके पर धरे चरस बेच लौट रहे तस्कर, खरीदार के घर भी दबिश देकर बरामद किया नशा और नकदी
पुलिस और वन विभाग की टीम ने की संयुक्त कार्रवाई, आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चरस तस्करों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस टीम ने योजना बनाकर शहर के साथ लगते एक मोहल्ले में स्थित दुकान में दबिश देकर 5 किलो 856 ग्राम चरस के साथ 3 लाख 7500 की नकदी बरामद की है। पुलिस ने मामले में दो भाइयों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो भाइयों की पहचान मनीष कुमार और तरुण कुमार मोहल्ला माई का बाग डाकघर सुल्तानपुर तहसील और जिला चंबा, बुधी प्रकाश गांव खुटूई डाकघर टिकरीगढ़ तहसील चुराह और नारायण सिंह गांव कुम्हारका डाकघर टिकरीगढ़ तहसील चुराह के रूप में हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चंबा-तीसा मार्ग पर कोटी में बुधवार देररात को पुलिस और वन विभाग की टीम ने नाका लगाया था। इतने में चंबा से एक कार में सवार दो लोग पहुंचे। पुलिस को देखकर दोनों घबरा गए। शक के आधार पर उनकी तलाशी ली गई तो उनसे दो लाख 40 हजार 500 रुपये की नकदी बरामद हुई। नकदी को लेकर दोनों लोग स्थिति स्पष्ट नहीं कर पाए। पुलिस के सख्ती करने पर उन्होंने चरस बेचकर नकदी मिलने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों से चरस खरीदने वाले का पता लगाया और शहर के साथ लगते मोहल्ले की दुकान में दबिश दी। इस दौरान मकान के भीतर दो अन्य व्यक्तियों से 5 किलो 856 ग्राम चरस और एक लाख 34 हजार 600 की नकदी पुलिस ने बरामद की। पुलिस की इस कार्रवाई से चरस तस्करों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस विभाग की एएसपी शिवानी मेहला ने बताया कि कोटी के पास दो लोगों को 2 लाख 40 हजार 500 रुपये की नकदी के साथ पकड़ा गया है। नकदी के बारे में पूछताछ करने पर उन्होंने चरस बेचकर नकदी एकत्रित करने की बात कही। पुलिस ने योजना बनाकर मोहल्ला माईके बाग स्थित एक मकान में 5 किलो 856 ग्राम चरस और एक लाख 34 हजार 600 रुपये की नकदी बरामद की है। बताया कि पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
--