{"_id":"68bf158bd1fc5bc84407c1cb","slug":"four-government-school-buildings-were-completely-damaged-99-were-partially-damaged-chamba-news-c-88-1-cmb1003-160389-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चार सरकारी स्कूलों के भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त, 99 को आंशिक नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चार सरकारी स्कूलों के भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त, 99 को आंशिक नुकसान
Mon, 08 Sep 2025 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 08 Sep 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
चंबा। भारी बारिश के चलते जिले के चार सरकारी स्कूलों के भवन पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं। इसके चलते विभाग की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था कर दी है। सामुदायिक सहभागिता के तहत ग्रामीणों ने एक-एक कमरा स्कूल प्रबंधन को सौंप दिया है। जहां बच्चों की पढ़ाई सुचारु हो गई है। इनमें कलसूंई, चटोगा और मंधिधार स्कूल शामिल है, जबकि शेष 99 सरकारी स्कूलों के भवनों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल भवनों को पहुंचे नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर दी है। साथ ही इसे प्रशासन और शिक्षा निदेशालय भेज दिया है, ताकि जल्द से जल्द इन भवनों की मरम्मत करवाई जाए सकें।
103 स्कूल भवनों को नुकसान पहुंचा है। पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त स्कूलों के लिए ग्रामीण सहभागिता से कमरों की व्यवस्था की गई है। यहां पढ़ाई शुरू कर दी गई है, जबकि आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त स्कूलों की मरम्मत के लिए सरकार को बजट के लिए प्रस्ताव भेजा है। बलवीर सिंह उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा चंबा