{"_id":"66351478486dc788a00719b2","slug":"four-children-of-rajindu-school-sent-to-medical-college-for-treatment-chamba-news-c-88-1-ssml1006-123995-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: रजिंडू स्कूल के चार बच्चे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: रजिंडू स्कूल के चार बच्चे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे
Fri, 03 May 2024 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 03 May 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
चंबा। राजकीय माध्यमिक पाठशाला रजिंडू में चार बच्चों को उपचार के लिए स्वास्थ्य टीम ने चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया।
शुक्रवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत टीम ने रजिंडू पाठशाला में जाकर 60 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। इनमें चार बच्चे त्वचा और दांत की गंभीर बीमारी से पीड़ित निकले। इन बच्चों को स्वास्थ्य टीम ने उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया। रेफर करते समय बच्चों को येलो रेफर कार्ड भी दिया गया। इस कार्ड के आधार पर बच्चे की बीमारी का सारा इलाज मुफ्त किया जाएगा। स्वास्थ्य टीम में शामिल डॉक्टर नीरज गुप्ता, फार्मेसी अफसर देवेंद्र कुमार और एएनएम अनुराधा ने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। इसमें बच्चों के पांव से लेकर सिर तक सभी बीमारियों की बारीकी से जांच की गई। इतना ही नहीं, बच्चे की उम्र के अनुसार लंबाई और भार को लेकर भी तुलना की गई। इस दौरान स्वास्थ्य टीम ने बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी टिप्स भी दिए। खंड चिकित्सा अधिकारी पुखरी डॉक्टर नवदीप राठौर ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। इसमें जो भी बच्चा बीमार निकलेगा। उसका पूरा ईलाज कार्यक्रम के तहत मुफ्त किया जाएगा। संवाद
--