फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Former ZIP president lost BDC election

खेती करने वाले युवक ने कांग्रेस नेता को बीडीसी चुनाव में हराया

Fri, 22 Jan 2021 07:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
Former ZIP president lost BDC election
बीडीसी चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता को हराने वाले युवक को मिठाई खिलाते भाजपा जिला अध्यक्ष ड? - फोटो : Chamba
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी में बीडीसी के चुनाव में खेती करने वाले युवक ने पूर्व जिप अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस सचिव धर्म सिंह पठानिया को 120 वोटों से मात दी। धर्म सिंह पठानिया की हार से कांग्रेस को डलहौजी विस क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन

धर्म सिंह पठानिया विधायक आशा कुमारी के खास सिपाही हैं। इसके अलावा उनका खुद का राजनीति में बड़ा ओहदा था। वह पंचायती राज चुनाव में कई पदों पर जीत चुके हैं। पंचायत प्रधान, बीडीसी और जिप की कुर्सी में आसीन रह चुके डीएस पठानिया को गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले युवक ने पटकनी दी। पठानिया को 130 वोटों से हराने वाला विनोद कुमार खेतीबाड़ी करता है। वे छात्र राजनीति के दौरान एबीवीपी से जुड़े रहे। वर्ष 2012 में वह एबीवीपी के प्रांत अध्यक्ष रहे।
विज्ञापन

सलूणी में डांड, सुरी बीडीसी सीट पर डीएस पठानिया के हार जाने के बाद क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के चेहरों पर मायूसी छा गई। कांग्रेस इस सीट पर जीत को लेकर निश्चिंत थी। जब चुनाव के नतीजे आए तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के होश उड़ गए। मतगणना केंद्र के बाहर डीएस पठानिया की जीत के नहीं बल्कि विनोद कुमार की जीत के नारे लगे। कांग्रेस कार्यकर्ता मायूसी के साथ घरों को लौट गए। विनोद कुमार के गांव में जीत का माहौल है। विनोद कुमार बीए की पढ़ाई करने के बाद प्राइवेट एमए कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed