{"_id":"66730fb25f9d0edd120a62be","slug":"former-congress-candidate-not-invited-to-meeting-to-discuss-defeat-chamba-news-c-88-1-ssml1006-127431-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: हार के मंथन को लेकर बैठक में पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी को नहीं दिया न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: हार के मंथन को लेकर बैठक में पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी को नहीं दिया न्योता
Wed, 19 Jun 2024 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 19 Jun 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
चंबा। चुराह कांग्रेस में फूट खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। लोकसभा चुनाव में मिली हार को लेकर बुधवार को ब्लाॅक कांग्रेस ने बैठक बुलाई तो उसमें पूर्व में चुराह विस क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रहे यशवंत खन्ना को नहीं बुलाया गया।
पार्टी ने चुनाव के दौरान उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी थी। ऐसे में हार को लेकर हुई मंथन बैठक में उनके नहीं आने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सोशल मीडिया में बैठक को लेकर संदेश डाल दिया गया, लेकिन पूर्व प्रत्याशी को इसकी सूचना नहीं दी गई। बुधवार को कॉलोनी मोड़ में हुई ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में यशवंत खन्ना की उपस्थिति नजर नहीं आई। उनके समर्थकों ने इस बारे में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष से सवाल भी किए। उनके सवालों के जवाब पर अध्यक्ष ने पूर्व प्रत्याशी को फोन करने की बात कही। हालांकि, पूर्व प्रत्याशी इस बात से साफ इंकार करते नजर आए कि उन्हें किसी ने बैठक के लिए कोई फोन किया था। इससे यही उजागर होता है कि चुराह में कांग्रेस संगठन एकजुट होकर कार्य नहीं कर रहा है।
--
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर ने बताया कि उन्होंने फोन कर यशवंत खन्ना को बैठक की जानकारी दी थी। कमेटी के उपाध्यक्ष ने उन्हें मैसेज भी किया था। इसके बाद भी वह बैठक में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
--
पूर्व प्रत्याशी यशवंत खन्ना ने बताया कि यदि उन्हें बैठक के लिए कोई सूचना दी जाती तो वह अवश्य ही बैठक में भाग लेते। लेकिन उन्हें इस बैठक के बारे में किसी ने कोई सूचना नहीं दी। अपने समर्थकों से उन्हें बैठक के बारे में अचानक जानकारी मिली। कहा कि पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज को भी इस बैठक की सूचना नहीं दी गई है।