फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Forest wealth reduced to ashes due to forest fire near Kariya

Chamba News: करियां के पास जंगल में भड़की आग से वन संपदा राख

Wed, 27 Dec 2023 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 27 Dec 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
Forest wealth reduced to ashes due to forest fire near Kariya
चंबा में करीयां के जंगल में भड़की आग।संवाद
चंबा। ग्राम पंचायत करियां के साथ लगते जंगल में दस दिन में दूसरी बार आग की घटना सामने आई है। मंगलवार देर शाम को जंगल में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी।
विज्ञापन

इसके चलते जंगल रात भर आग की लपटों से दहकता रहा। इससे वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। कुछ दिन पहले भी इस जंगल में आग लगी थी। इसे बुझाने के लिए वन विभाग के कर्मचारी मौके पर डटे रहे, लेकिन बेकाबू आग को बुझाना उनके लिए काफी मुश्किल हो गया था। मंगलवार रात को जंगल में आग लगी को बुझाने के लिए वन विभाग की टीम मौके पर डटी रही। कर्मचारियों ने जंगल की आग को रिहायशी बस्ती तक पहुंचने से तो रोक दिया, लेकिन आग को जंगल में फैलने से नहीं रोक पाए। रात भर जंगल दहकते रहे। वन मंडल चंबा अब तक एक दर्जन लोगों के खिलाफ जंगल में आग लगाने के लिए पुलिस में एफआईआर दर्ज करवा चुका है। बावजूद इसके जंगलों में आग की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उधर, वन मंडल अधिकारी चंबा कृतज्ञ कुमार ने बताया कि जंगलों में आग लगाने वालों को पकड़ने के लिए विभाग की टीमें हरसंभव प्रयास कर रही हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी मदद की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed