फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Forest Rights Act 2006, historical law, right to give land to Panchayats

Chamba News: वन अधिकार अधिनियम 2006 ऐतिहासिक कानून, पंचायतों को जमीन देने का अधिकार

Sat, 29 Jun 2024 09:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 29 Jun 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
Forest Rights Act 2006, historical law, right to give land to Panchayats
भरमौर (चंबा)। राजस्व, बागवानी मंत्री एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि वन अधिकार अधिनियम 2006 एक ऐतिहासिक कानून है। इसके तहत पंचायतों को जमीन देने का अधिकार है।
विज्ञापन

बशर्ते, इसके लिए ग्राम सभा की बैठक में 50 प्रतिशत की उपस्थिति होना अनिवार्य है। दस प्रतिशत महिलाओं की उपस्थिति होना भी जरूरी है। मंत्री ने उपमंडल मुख्यालय भरमौर में वन अधिकार अधिनियम 2006 के संबंध में कार्यशाला की अध्यक्षता की। जगत नेगी ने कार्यशाला में वन अधिकार अधिनियम-2006 से संबंधित कानूनी पहलुओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसके अलावा वन अधिकार अधिनियम को लेकर लोगों की शंकाओं का निराकरण भी किया।
विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि सरकार वन अधिकार अधिनियम 2006 को जनजातीय जिलों में प्राथमिकता के आधार लागू करेगी। इसके बाद प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी इसे लागू किया जाएगा। कार्यशाला में वन अधिकार मंच के राज्य संयोजक अक्षय जसरोटिया, हिमाचल घुमंतू पशुपालक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार भट्ट और डीएफओ भरमौर नरेंद्र कुमार ने भी वन अधिकार अधिनियम 2006 के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यशाला के बाद जगत सिंह नेगी ने भरमौर के सुप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक चौरासी मंदिर परिसर में माथा टेका और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। जनजातीय विकास मंत्री ने उपमंडल मुख्यालय भरमौर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया और सुविधाओं व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज, एसडीएम कुलवीर सिंह राणा, डीएफओ नरेंद्र कुमार सहित विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed