फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Forest Officer inspecting work and development works

Chamba News: कामकाज, विकास कार्यों का निरीक्षण कर रहे अरण्यपाल

Sun, 08 Mar 2026 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 08 Mar 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
Forest Officer inspecting work and development works
फील्ड में जाकर नर्सरी, पौधरोपण सहित अन्य कार्यों की गुणवत्ता की भी कर रहे जांच
विज्ञापन

डीएफओ कार्यालयों का वन अरण्यपाल कर रहे निरीक्षण, पांगी के दौरे पर पहुंचे राकेश
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। वन विभाग के अधिकारी इन दिनों कार्यालयों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसमें कामकाज से लेकर फील्ड में होने वाले विकासात्मक कार्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

डीएफओ कार्यालय का निरीक्षण करने के लिए वन अरण्यपाल स्वयं जा रहे हैं जबकि वन परिक्षेत्र कार्यालय का निरीक्षण डीएफओ कर रहे हैं। वन मंडल चंबा, चुराह, डलहौजी में डीएफओ कार्यालय के निरीक्षण हो चुके हैं। पांगी वन मंडल में कार्यालय का निरीक्षण करने के लिए चंबा से वन अरण्यपाल पहुंचे हैं। इसमें विकासात्मक कार्यों के दस्तावेजों सहित कार्यालय रजिस्टर और अन्य जरूरी कागजातों की जांच की जा रही है। जहां कोई अनियमितता पाई जा रही है, उसमें सुधार करने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। वन अरण्यपाल राकेश कुमार शनिवार को पांगी दौरे पर पहुंचे। वह कार्यालय का निरीक्षण के साथ फील्ड में चल रहे विकासात्मक कार्यों का जायजा लेंगे। इसमें नर्सरी में तैयार होने वाले पौधे, जंगलों में किए गए पौधरोपण से लेकर अन्य कार्य शामिल रहेंगे। इसी प्रकार से वन मंडल अधिकारी अपने-अपने मंडल के अधीन आने वाली रेंजों का निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed