{"_id":"66041f8eaa81ca054b0e76c0","slug":"forest-guard-found-55-cedar-wood-sleepers-hidden-in-the-forest-chamba-news-c-88-1-ssml1006-121330-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: वन रक्षक ने ढूंढे जंगल में छिपाए देवदार की लकड़ी के 55 स्लीपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: वन रक्षक ने ढूंढे जंगल में छिपाए देवदार की लकड़ी के 55 स्लीपर
Wed, 27 Mar 2024 07:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 27 Mar 2024 07:00 PM IST
विज्ञापन
वन रक्षक ने ढूंढे जंगल में छिपाए देवदार की लकड़ी के 55 स्लीपर
कार्रवाई से बचने के लिए विभाग ने लकड़ी बरामद करने के लिए दिया था पांच दिन का समय
लकड़ी की तलाश में छाना जंगल का चप्पा-चप्पा, विभाग ने वन रक्षक के वेतन पर भी लगाई है रोक
ड्यूटी में लापरवाही बरतने का है आरोप, वन काटुओं ने अवैध रूप से काट डाले थे देवदार के पेड़
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। डियुर जंगल में अवैध कटान मामले में वन रक्षक ने कटे हुए देवदार के पेड़ों की लकड़ी बरामद कड्ली है। देवदार के पेड़ों की लकड़ी के 55 स्लीपर विभाग के पास पास जमा करवा दिए हैं। अब वन रक्षक विभागीय कार्रवाई से बच सकता है। वन रक्षक को कारण बताओ नोटिस के साथ पांच दिन के भीतर कटे हुए पेडों की लकड़ी बरामद करने के निर्देश दिए गए थे। ड्यूटी में कोताही बरतने को लेकर विभाग ने वन रक्षक के दो माह के वेतन पर भी रोक लगा दी थी। कटे हुए पेड़ों की लकड़ी बरामद नहीं करने की स्थिति में विभागीय कार्रवाई करने की बात कही थी। इस कार्रवाई से बचने के लिए वन रक्षक ने जंगल का चप्पा-चप्पा छान मारा। देवदार के वे सभी स्लीपर ढूंढ निकाले, जिन्हें वन काटुओं ने काटने के बाद छिपाकर रखा था। हालांकि, मामले में अभी तक वन काटुओं का कोई सुराग नहीं लगा है, लेकिन विभाग ने कटे हुए पेड़ों की लकड़ी के रूप में देवदार के 55 स्लीपर बरामद कर लिए हैं। लकड़ी बरामद करने के बाद वन रक्षक के वेतन पर लगी रोक हट सकती है। भले ही वन रक्षक ने कटे हुए पेड़ों की लकड़ी बरामद कर विभाग को मुहैया करवा दी है, लेकिन विभाग ने वन रक्षक को साफ हिदायत दी है कि यदि दोबारा ड्यूटी में लापरवाही सामने आई तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर, वन मंडल अधिकारी सुशील कुमार गुलेरिया ने बताया कि वन रक्षक ने कटे हुए देवदार के पेड़ों की लकड़ी बरामद कर ली है। विभाग की तरफ से वन रक्षक को सख्त हिदायत दी गई है कि वह दोबारा अपनी ड्यूटी में कोताही न बरते।
--