{"_id":"664a2de9804fb793490203f0","slug":"forest-departments-strictness-project-site-work-remained-closed-for-the-sixth-day-chamba-news-c-88-1-ssml1006-125247-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: वन विभाग की सख्ती, छठे दिन भी बंद रहा प्राेजेक्ट की साइट का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: वन विभाग की सख्ती, छठे दिन भी बंद रहा प्राेजेक्ट की साइट का काम
Sun, 19 May 2024 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 19 May 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
चंबा। चांजू में वन विभाग की सख्ती के बाद छठे दिन भी हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की तीन साइटों में निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
दो साइटों पर कंपनी ने मिट्टी को हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके चलते वहां कंपनी ने निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया है। अन्य साइटों पर वन विभाग के कंपनी को सख्त निर्देश हैं कि पहले वन भूमि पर फेंकी गई मिट्टी को वहां से हटाए। अन्यथा वहां निर्माण कार्य बंद रखे। सूत्रों ने बताया कि अपना कार्य चलाने के लिए कंपनी ने वन कर्मचारियों को शिमला से बड़े अधिकारियों के फोन भी करवाए। अधिकारियों ने वन कर्मचारियों को काम शुरू करने को लेकर निर्देशित भी किया, लेकिन कर्मचारी नियमानुसार कार्य करने की बात पर अडिग हैं। यदि कंपनी नियमों के अनुसार कार्य नहीं करती है तो कहीं न कहीं इसका असर वन विभाग के कर्मचारियों की नौकरी पर भी पड़ सकता है। उन्होंने कंपनी प्रबंधन को साफ तौर पर कहा है कि सबसे पहले वन विभाग में अवैध तरीके से फेंकी गई मिट्टी को वहां से हटाया जाए। इसके अलावा डंपिंग साइट पर क्रेट वर्क किया जाए, जिससे मिट्टी साइट से बाहर न खिसक सके। कंपनी ने एडिट साइट पर अपना कार्य शुरू कर दिया है। फोर वे और पावर हाउस की साइटों में कार्य बंद पड़ा है। वन परिक्षेत्र अधिकारी रूमाल सिंह ने बताया कि कंपनी को नियमानुसार कार्य करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। वन भूमि को नुकसान पहुंचाकर कोई भी कार्य नहीं करवाने दिया जाएगा।
--