फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Forest department seizes crusher running illegally in Sechu drain of Pangi.

Chamba News: वन विभाग ने सीज किया पांगी के सेचू नाला में अवैध तरीके से चल रहा क्रशर

Sat, 26 Oct 2024 09:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 26 Oct 2024 09:57 PM IST
विज्ञापन
Forest department seizes crusher running illegally in Sechu drain of Pangi.
सेचू नाला में वन विभाग द्वारा सीज किया गया क्रशर प्लांट।
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी के सेचू नाला में अवैध रूप से चल रहे क्रशर को वन विभाग की टीम ने सीज कर दिया है। वन विभाग की टीम ने यह कार्रवाई शनिवार को की। विभाग को शिकायत मिली थी कि सेचू नाला में एक ठेकेदार 2020 से अवैध रूप से क्रशर प्लांट चला रहा है।
विज्ञापन

इसके बाद विभाग ने वन खंड अधिकारी केवल कृष्ण की अगुवाई में टीम मौके पर भेजी। ठेकेदार के कर्मचारियों से क्रशर प्लांट चलाने संबंधी दस्तावेज मांगे गए तो उनके पास किसी तरह का कोई कानूनी दस्तावेज नहीं मिला। पूछताछ में ठेकेदार के कर्मचारी दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। इसके बाद क्रशर को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

वन विभाग मंडल पांगी को सेचू नाले में चल रहे अवैध क्रशर के बारे में काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं। शनिवार को विभाग ने क्रशर को सीज कर दिया है। पांगी घाटी में इस तरह की अवैध गतिविधियों पर रोकथाम के लिए वन विभाग प्रयासरत है। स्थानीय निवासी भी इस प्रकार की गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन मंडल अधिकारी पांगी डीएस डढवाल ने बताया कि विभाग को इस संबंध में काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद टीम का गठन किया गया। निरीक्षण करने के बाद क्रशर प्लांट को सीज किया गया है। इस कार्रवाई के दौरान वन खंड अधिकारी केवल कृष्ण, वनरक्षक रूप सिंह, वन रक्षक किलाड़ केवल कुमार, वन रक्षक रोहित कुमार और वन रक्षक लक्षिक कुमार मौजूद रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed