{"_id":"6140d2cd8ebc3eb623150763","slug":"forced-to-drink-muddy-water-in-kiyani-chamba-news-sml383853128","type":"story","status":"publish","title_hn":"कियाणी में मटमैला पानी पीने के लिए मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कियाणी में मटमैला पानी पीने के लिए मजबूर
विज्ञापन
कियाणी में पेयजल नल से निकलता मटमैला पानी।
- फोटो : Chamba
चंबा। विकास खंड चंबा के तहत ग्राम पंचायत कियाणी के गांव ऊपरी कियाणी में मटमैले पानी की आपूर्ति की जा रही है। इसके चलते ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जब से क्षेत्र में बारिश का दौर शुरू हुआ है, तब से मटमैले पानी की आपूर्ति की जा रही है। इसके बारे में विभाग को भी अवगत करवाया जा चुका है लेकिन, अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इससे ग्रामीणों में रोष है।
जानकारी के मुताबिक गांव में करीब 22 परिवार गुजर-बसर कर रहे हैं। पानी के लिए फिल्टर बेड की भी व्यवस्था नहीं है। ऐसे में ग्रामीण मजबूरन गंदला पानी पीने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों तृष्ला देवी, मनोज कुमार, नितिन कुमार, महबूब खान, पंकज कुमार, मनी खोसला आदि का कहना है कि प्राकृतिक जल स्रोत तक पहुंचने के लिए उन्हें दो किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जलशक्ति विभाग से मांग की है कि जल्द स्वच्छ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित बनाई जाए।
जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता केवल शर्मा का कहना है कि मामला ध्यान में है। कहा कि बारिश के चलते पानी मटमैला हुआ है। जल्द इसका समाधान कर दिया जाएगा।