फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   For the first time, vehicles are plying on the Via Sachey Jot route in November as well.

Chamba News: पहली बार नवंबर में भी वाया सचे जोत मार्ग पर हो रही वाहनों की आवाजाही

Tue, 11 Nov 2025 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 11 Nov 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
For the first time, vehicles are plying on the Via Sachey Jot route in November as well.
चंबा। 15 अक्तूबर को अधिकारिक तौर पर यातायात के लिए बंद होने वाले सचे जोत मार्ग को लोक निर्माण विभाग ने इस बार नवंबर में भी सुचारु रखा है। इससे पांगी घाटी के लोगों को जिला मुख्यालय आने जाने में काफी सुविधा हो रही है। इस मार्ग के बंद होने पर लोगों को वाया जम्मू-कश्मीर यात्रा करनी पड़ेगी, जिससे पांगी से चंबा की दूरी लगभग 700 किलोमीटर हो जाएगी। वहीं, वाया सचे जोत मार्ग से यह दूरी करीब 177 किलोमीटर है।
विज्ञापन

जोत पर भी किसी भी बर्फबारी होने की आशंका रहती है। हाल ही में बर्फबारी के बाद कुछ दिनों तक मार्ग यातायात के लिए बंद भी रहा, लेकिन विभाग ने मशीनें लगाकर मार्ग को दोबारा वाहनों के लिए सुचारु करवा दिया। 11 नवंबर तक आज से पहले कभी भी यह मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए खुला नहीं रहा। ऐसे में पांगीवासी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्य की सराहना कर रहे हैं। जिनके प्रयासों से उन्हें नवंबर में भी वाया सचे जोत आवाजाही करने की सुविधा मिल रही है। हालांकि, अब यदि वहां बर्फबारी होती है तो शायद ही दोबारा यह मार्ग इस वर्ष यातायात के लिए खुल पाएगा। फिलहाल जब तक बर्फबारी नहीं होती, तब तक लोग यहां से वाहनों के जरिए आवाजाही कर सकेंगे।
विज्ञापन


उनका पूरा प्रयास है कि पांगीवासियों को वाया सचे जोत मार्ग पर अधिक समय तक वाहनों से आवाजाही की सुविधा मिले। इसके लिए उन्होंने विभिन्न स्थानों पर मशीनें भी लगा रखी है, लेकिन अब जो बर्फबारी होगी, उसके बाद मार्ग खुलना मुश्किल होगा। रवि कुमार शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग मंडल किलाड़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed