फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Focus will be again on contact tracing: Deputy Commissioner

कांटेक्ट ट्रेसिंग पर दोबारा रहेगा फोकस : उपायुक्त

Tue, 02 Mar 2021 10:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Focus will be again on contact tracing: Deputy Commissioner
चंबा। गत दिसंबर से कोरोना के पॉजिटिव मामलों में आने वाली कमी के बाद अब कुछ राज्यों में बढ़ रहे पॉजिटिव मामलों के मद्देनजर राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के मुताबिक चंबा जिले में भी कोरोना टेस्टिंग को बढ़ाने के साथ ही कांटेक्ट ट्रेसिंग पर भी पूरा फोकस रहेगा। उपायुक्त डीसी राणा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को इस दिशा में नई कार्य योजना के तहत सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा कोरोना वैक्सीन की सुरक्षा और गुणवत्ता को लेकर भी आम जनमानस में जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता है और इसको लेकर तीन मार्च से विशेष अभियान चलाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

अभी भी सार्वजनिक स्थानों के अलावा बसों में सफर के दौरान मास्क पहनने या फेस कवर करने, साबुन के साथ बार-बार हाथ धोने और शारीरिक दूरी को बनाए रखना अत्यंत लाजिमी है। उन्होंने कहा कि हम सभी को अभी भी कोरोना वायरस से जुड़ी एहतियातों को अपनी दिनचर्या का नियमित हिस्सा बनाए रखना चाहिए। डीसी ने यह भी कहा कि जिले के सभी एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं कि लोगों को कोविड एहतियात को लेकर जागरूक किया जाए।
विज्ञापन

लोग यदि बाजारों और अन्य सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनने से परहेज करेंगे तो उनके चालान भी किए जाएंगे। जिले में हो रही कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर उपायुक्त ने कहा कि कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए सेल्फ रजिस्ट्रेशन (ऑनलाइन घर बैठे किए जाने वाले पंजीकरण) का लिंक भी उपलब्ध है। 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के अलावा 45 से 59 वर्ष तक की आयु वाले 20 गंभीर रोगों से पीड़ित व्यक्ति selfregistration.cowin.gov.in लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इनकी सूची भी इस वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed