फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Flying Squad team searched every nook and corner of Mani's forest.

Chamba News: फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने छाना माणी के जंगल का चप्पा-चप्पा

Mon, 13 Jan 2025 06:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 13 Jan 2025 06:08 AM IST
विज्ञापन
Flying Squad team searched every nook and corner of Mani's forest.
चंबा। वन विभाग की फ्लाइंग स्क्वाइड टीम मसरूंड रेंज के माणी जंगल का दो दिन से चप्पा-चप्पा छान रही है। मकसद अवैध पेड़ कटान के आरोप की पुष्टि करना है। आरोप की जांच के लिए शिमला और धर्मशाला से आई फ्लाइंग स्क्वायड की टीम दो दिनों से जंगलों में जांच कर रही है। मामले की जांच के लिए डीएफओ फ्लाइंग स्क्वायड धर्मशाला राहुल शर्मा के नेतृत्व में आठ सदस्यीय टीम गठित की गई है।
विज्ञापन

टीम अपनी रिपोर्ट जल्द ही उच्चाधिकारियों को सौंप सकती है। इसके बाद विभाग अपनी आगामी कार्रवाई करेगा। यदि जंगल में अवैध कटान पाया जाता है, तो संबंधित कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होना तय है। हालांकि जांच में कोई अवैध कटान नहीं मिलता तो शिकायतकर्ता भी जांच के दायरे में आ सकते हैं। इसके साफ संकेत मुख्य वन अरण्यपाल पहले ही दे चुके हैं।
विज्ञापन

फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने मसरूंड रेंज में जंगल से संबंधित रिकॉर्ड की भी गहन जांच की है। इसमें टीडी और पेड़ों के अवैध कटान से संबंधित डैमेज रिपोर्ट शामिल है। जैसे-जैसे टीम जंगल में अपनी जांच आगे बढ़ा रही है, वैसे-वैसे संबंधित कर्मचारियों में भी घबराहट बढ़ रही है, क्योंकि उन्हें डर सता रहा है कि अगर अवैध कटान मिला तो उनकी नौकरी भी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि टीम को अभी जंगल में अवैध कटान के सबूत मिले है या नहीं, इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही है। मगर टीम माणी जंगल का चप्पा-चप्पा छान रही है और जल्द ही अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप सकती है। बता दें कि शिकायतकर्ता ने माणी के जंगलों में 400 पेड़ों के अवैध कटान होने का दावा किया है। यदि यह आरोप सही साबित हुआ तो कई कर्मचारियों पर गाज गिरना भी तय है।


माणी जंगल में अवैध कटान की शिकायत के बाद शिमला और धर्मशाला से आई टीम मामले की जांच कर रही है। वह अपनी रिपोर्ट भी एडिशनल पीसीसीएफ को सौंपेगी। इस जांच में यदि अवैध कटान मिलता है तो संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी। अन्यथा झूठी शिकायत करने पर शिकायतकर्ता के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
- अभिलाष दामोदरन, मुख्य वन अरण्यपाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed