{"_id":"5eb6d4418ebc3e9090614bfd","slug":"five-lekhs-people-screening-in-chamba-chamba-news-sml332519516","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल सैंपलिंग वैन से लिए जा रहे संभावित लक्षणों वालों के नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल सैंपलिंग वैन से लिए जा रहे संभावित लक्षणों वालों के नमूने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। कोरोना संक्रमण को लेकर जिले में चलाई गई एक्टिव केस फाइंडिंग मुहिम के तहत 5 लाख 9 हजार लोगों की जांच की जा चुकी है। उपायुक्त एवं जिला मजिस्ट्रेट विवेक भाटिया ने बताया कि इस मुहिम के तहत 610 टीमों का गठन किया गया था। इस दौरान टीमों ने संभावित लक्षणों से युक्त 330 सैंपल लेकर जांच के लिए लिए भेजे।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने टेस्टिंग की प्रक्रिया को और प्रभावी बनाते हुए मोबाइल सैंपलिंग वैन के माध्यम से विभिन्न स्वास्थ्य खंडों में जाकर नमूने एकत्रित किए जा रहे हैं।
अब तक इस तरह के 774 संभावित लक्षणों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल में विशेष तौर से शुरू फ्लू क्लीनिक को चलाया गया है। इसमें अलग से 41 नमूने लिए गए।
विज्ञापन
उपायुक्त ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने टेली मेडिसिन सुविधा के जरिये भी घर में बैठे लोगों को चिकित्सा परामर्श दिया जा रहा है। घर में बैठे लोगों को स्वास्थ्य परामर्श के लिए 10 डॉक्टरों की अलग टीम भी बनाई गई है।
इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में आशा वर्कर के माध्यम से टीबी, लेप्रोसी, एड्स और अन्य बीमारियों से ग्रसित करीब 400 लोगों को उनके घर-द्वार तक दवाइयां पहुंचाई जा चुकी हैं।
कोरोना वायरस की किसी भी संभावना से निपटने के लिए जिले में आयुर्वेदिक अस्पताल बालू और जनजातीय भवन बालू को डेडीकेटेड कोविड केयर सेंटर जबकि सिविल अस्पताल डलहौजी को डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर बनाया गया है।
जिले के एंट्री प्वाइंटों पर भी स्वास्थ्य विभाग ने स्क्रीनिंग टीमों को तैनात किया है। उपायुक्त ने कहा कि चंबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भी अलग से आइसोलेशन वार्ड स्थापित किया जा चुका है।