फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Five colleges got Hindi spokesperson

Chamba News: पांच कॉलेजों को मिले हिंदी के प्रवक्ता

Sat, 29 Jul 2023 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Five colleges got Hindi spokesperson
चंबा। जिले के पांच कॉलेजों के विद्यार्थियों को अब हिंदी विषय पढ़ने में दिक्कत नहीं होगी। प्रदेश सरकार की ओर से राजकीय महाविद्यालय बनीखेत, तेलका, भरमौर, चुवाड़ी और भलेई में हिंदी विषय के प्राध्यापकों की तैनाती कर दी है। इससे विद्यार्थियों को काफी हद तक राहत मिली है। लंबे समय से इन कॉलेजों में हिंदी विषय के प्राध्यापक नहीं थे। सरकार ने तीन प्राध्यापकों की तैनाती इन कॉलेजों में कर दी है। इससे विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तेलका कॉलेज में उत्तर प्रदेश से संबंध रखने वाले प्रवीण कुमार, चंबा के गैहरा से संजय कुमार को महाविद्यालय भलेई, भरमौर कॉलेज में विवेक कुमार, चुवाड़ी कॉलेज में सोनू कुमार भारती जबकि भलेई कॉलेज में धर्मचंद को तैनात किया गया है। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने जहां बनीखेत में गत वर्ष नए कॉलेज की सौगात दी है तो वहीं, दूसरी तरफ तेलका और भलेई में वर्ष 2017 में सरकार ने कॉलेज खोले थे। इन क्षेत्रों में कॉलेज खुलने से विद्यार्थियों को काफी राहत मिली। उन्हें पढ़ाई के लिए जिला मुख्यालय या प्रदेश के अन्य कॉलेजों का रुख नहीं करना पड़ रहा है। हालांकि, इन कॉलेजों में स्टाफ की कमी है लेकिन सरकार की ओर से चरणबद्ध तरीके से इन कॉलेजों में प्राध्यापकों के रिक्त पद भरे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed