फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   First Aid Box installed at Telka Gramin Bank under the initiative of M-Swasth

Chamba News: तेलका ग्रामीण बैंक में एम-स्वस्थ की पहल पर फर्स्ट एड बॉक्स स्थापित

Sun, 04 Jan 2026 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 04 Jan 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
First Aid Box installed at Telka Gramin Bank under the initiative of M-Swasth
तेलका (चंबा)। तेलका में हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक प्रबंधन की ओर से ग्राहकों के लिए सस्ती व सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रबंधन की ओर से बैंक में एम-स्वस्थ की पहल पर फर्स्ट एड बॉक्स स्थापित किया है। हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक विजय अग्रवाल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है। एम-स्वस्थ की यह पहल आम जनता के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगी। तेलका शाखा प्रबंधक रिया सक्सेना और स्टाफ में साहिल और आशीष ने लोगाें से आग्रह किया है कि वे बैंक शाखा से अधिक से अधिक जुड़ कर योजनाओं का लाभ उठाएं। एम-स्वस्थ के प्रतिनिधि राजेश कुमार ने बताया कि चंबा की बाकी शाखाओं में भी जल्द फर्स्ट एड बॉक्स स्थापित किए जाएंगे। संगठन का लक्ष्य हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक ब्लॉक में चरणबद्ध तरीके से ई-क्लिनिक स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि एम-स्वस्थ का उद्देश्य है कि हर नागरिक को उसके घर के नजदीक ही बेहतर, भरोसेमंद और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed