{"_id":"671d18d8eb33256153071e43","slug":"firecrackers-will-be-sold-in-the-empty-park-near-police-ground-bargah-chamba-news-c-88-1-cmb1003-135945-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पुलिस मैदान बारगाह के पास खाली पार्क में बिकेंगे पटाखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पुलिस मैदान बारगाह के पास खाली पार्क में बिकेंगे पटाखे
Sat, 26 Oct 2024 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 26 Oct 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
चंबा। शहर के 11 वार्डाें समेत आसपास की बीस पंचायतों के लिए पुलिस मैदान बारगाह के समीप खाली पार्क में पटाखा मार्केट लगेगी। इसके लिए उपमंडलीय प्रशासन ने फिलहाल जगह का चयन कर लिया है।
अब इस पर अंतिम मुहर लगना बाकी है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में पटाखा मार्केट लगाने के लिए पंचायत प्रतिनिधि खंड विकास अधिकारी के माध्यम से प्रशासन को मांग भेज सकते हैं। इससे प्रशासन की ओर से उचित जगह देखकर दिवाली को लेकर पटाखा मार्केट लगाने की व्यवस्था करवाई जाएगी।
इस बार दिवाली का पर्व 31 अक्तूबर को है। दिवाली से दो दिन पहले ही प्रशासन की ओर से पटाखा मार्केट के लिए जगह चिह्नित की जाती है। इसके लिए दुकानदारों को पहले प्रशासन से अनुमति लेनी पड़ती है। साथ ही पटाखा मार्केट में सुरक्षा प्रबंधों का व्यापक प्रावधान करने के भी निर्देश दिए जाते हैं। इसके अलावा प्रशासन ने रिहायशी इलाकों के समीप पटाखा मार्केट लगाने पर रोक लगाई है। बाजार के बीच और गली-मोहल्लों के समीप मार्केट नहीं लगेगी। वहीं, दुकानदार भी चोरी-छिपे पटाखा नहीं बेच सकेंगे। अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती ने बताया कि पुलिस मैदान बारगाह के समीप खाली पार्क में पटाखा मार्केट लगाई जाएगी। कहा कि बाजार और रिहायशी क्षेत्र में पटाखा बेचने पर प्रतिबंध रहेगा। बताया कि जल्द ही यह जगह सुनिश्चित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
--