फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Firecrackers will be available at four places in Chamba, will not be sold in the streets.

Chamba News: चंबा में चार जगह मिलेंगे पटाखें, गली-मोहल्लों में नहीं बिकेंगे

Fri, 10 Nov 2023 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 10 Nov 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Firecrackers will be available at four places in Chamba, will not be sold in the streets.
चंबा। उपमंडल चंबा के गली-मोहल्लों में पटाखों की बिक्री पर रोक रहेगी। इस बारे में चंबा प्रशासन ने निर्देश जारी किए हैं। किसी प्रकार की अनहोनी न हो, इसके लिए प्रशासन ने उपमंडल में पटाखों की बिक्री के लिए स्थान चिह्नित किए हैं।
विज्ञापन

इनमें पुलिस मैदान बारगाह, सीनियर सेकेंडरी स्कूल पुखरी का खेल मैदान, सीनियर सेकेंडरी स्कूल करियां का खेल मैदान और धरवाला स्थित जीरो प्वाइंट को पटाखा मार्केट के लिए चुना है। प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि कोई गली-मोहल्लों में पटाखा बिक्री करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए सामान जब्त किया जाएगा। जुर्माने का भी प्रावधान है। प्रशासन ने थाना प्रभारी चंबा को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नियमित तौर पर निरीक्षण करने को कहा है। एसडीएम चंबा अरुण शर्मा ने बताया कि पटाखा मार्केट के लिए दस से बारह पंचायतों के बीच एक केंद्र बिंदु चिह्नित किया गया है, जिससे लोग आसानी से पटाखों की खरीद कर सकें।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed