{"_id":"6a8f1eabfc534db3220cf934","slug":"fire-suddenly-breaks-out-in-moving-tipper-disaster-averted-thanks-to-villagers-quick-thinking-chamba-news-c-88-1-cmb1008-194495-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चलते टिपर में अचानक भड़की आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चलते टिपर में अचानक भड़की आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला हादसा
Wed, 26 Aug 2026 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 26 Aug 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बडोह के पास चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर मची अफरा-तफरी, पानी डालकर ग्रामीणों ने बुझाई आग
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर फारेस्ट चैक पोस्ट बडोह के समीप बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क पर चलते एक टिपर में अचानक आग लग गई।
देखते ही देखते वाहन से आग की लपटें उठने लगीं। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते टिपर रोक दिया और आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया। ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार टिपर चंबा-तीसा मुख्य मार्ग से होकर गुजर रहा था। बडोह के पास पहुंचते ही अचानक वाहन में आग लग गई। आग की लपटें उठती देखकर चालक ने तत्काल टिपर को सड़क के किनारे रोक दिया। इसके बाद आसपास मौजूद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।
ग्रामीणों ने बाल्टियों, पाइप और नजदीकी जल स्रोतों से पानी लाकर टिपर पर डालना शुरू किया। काफी प्रयास के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। ग्रामीणों ने समय रहते कार्रवाई नहीं की होती तो आग विकराल रूप ले सकती थी और आसपास के क्षेत्र को भी अपनी चपेट में ले सकती थी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि टिप्पर में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हादसे में वाहन को कितना नुकसान हुआ, इसकी भी जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मामले को लेकर आगामी जांच में आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।