फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   fire near chamunda mandir

ऐतिहासिक चामुंडा मंदिर के पास पहाड़ी में लगी आग

Mon, 02 May 2016 09:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा) Updated Mon, 02 May 2016 09:25 PM IST
विज्ञापन
fire near chamunda mandir
fire - फोटो : अमर उजाला

जिला मुख्यालय के साथ लगते एतिहासिक चामुंडा माता मंदिर के पास जंगल की आग बेकाबू होती जा रही है। जंगल में पिछले दो दिनों से आग लगी है लेकिन अभी तक इस आग पर काबू नहीं पाया गया है। सोमवार को जंगल की आग इतनी भयंकर हो गई कि आग की लपटें सड़क को छूने लगी। आग से कई हरे पौधे नष्ट हो गए हैं।

विज्ञापन


अग्निशमन विभाग ने दस हजार रुपये की वन संपदा के नष्ट होने का अनुमान लगाया है। इस दौरान सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों सहित पैदल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा पहाड़ी से पत्थर भी सड़क पर गिरते रहे। आग को बेकाबू होते देखकर स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। विभाग ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। स्थानीय निवासी अजय कुमार, देश राज, प्रमोद सिंह, लेख राज, मनोज कुमार, प्यार सिंह, रोशन लाल, देवी सिंह, होशियारा राम, टेक चंद और प्रेम लाल ने बताया कि चामुंडा माता मंदिर के साथ लगते जंगल में पिछले दो दिनों से आग लगी है। लेकिन अभी तक आग को बुझाने के लिये कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जंगल की आग से चामुंडा-हरदासपुरा सड़क पर पत्थर गिर रहे हैं। जिससे राहगीरों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि चामुंडा माता मंदिर के साथ जंगल में लगी आग को जल्द से जल्द बुझाया जाए। अग्निशमन विभाग चंबा के प्रभारी जसोल राम ने बताया कि सोमवार को चामुंडा माता मंदिर के साथ जंगल में आग लगने की सूचना विभाग को मिली थी। जिसके बाद विभाग ने प्रशामक प्रताप सिंह, कमल सिंह, द्वितीय चालक, राजेंद्र सिंह, गृहरक्षक को मौके पर भेजा था। आग बुझाने के लिए तीन गाड़ी पानी फेंका गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed