{"_id":"629b91b6232aff14337ff757","slug":"fire-in-two-storey-house-five-rooms-burnt-chamba-news-sml411081694","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मंजिला मकान में आग, पांच कमरे जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मंजिला मकान में आग, पांच कमरे जले
विज्ञापन
चुराह जुनास के मलवास में आग से जला मकान और बिखरा पड़ा सामान। संवाद
- फोटो : Chamba
तीसा (चंबा)। उपमंडल चुराह की ग्राम पंचायत जुनास के गांव मलवास में शुक्रवार रात 8:00 बजे दो मंजिला मकान को आग लग गई। अग्निकांड में पांच कमरे जलकर राख हो गए। इससे प्रभावित को लाखों का नुकसान हुआ है।
जानकारी के मुताबिक रामदयाल पुत्र भागी, गांव मलवास, ग्राम पंचायत जुनास तहसील चुराह, जिला चंबा रोजमर्रा की तरह शुक्रवार रात अपने परिवार के साथ रसोईघर में मौजूद था। इस दौरान अचानक मकान की दूसरे मंजिल में आग लग गई। मकान से उठने वाले धुएं की गंध से परिवार के सदस्यों ने बाहर जाकर देखा तो दूसरी मंजिल में आग काफी फैल चुकी थी। उन्होंने परिवार के सदस्यों को घर से बाहर निकाला और चिल्लाना शुरू किया। उनकी आवाजें सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और पानी की बाल्टियां और मिट्टी फेंक कर आग बुझाने के लिए अपने स्तर पर प्रयास करने लगे। इसी बीच ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग और चुराह प्रशासन को भी अग्निकांड की सूचना दी। गांव के लिए सड़क न होने से अग्निशमन विभाग की गाड़ी गांव तक नहीं पहुंच पाई। अग्निशमन विभाग के कर्मचारी डेढ़ किलोमीटर का पैदल सफर तय कर घटनास्थल तक पहुंचे और ग्रामीणों के साथ आग बुझाने के कार्य में जुट गए।
जुनास पंचायत प्रधान कमलो देवी ने कहा कि प्रभावित भेड़-बकरियां पालकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित की हरसंभव सहायता करने की मांग की है।
विज्ञापन
मलवास गांव में भीषण अग्निकांड में एक दो मंजिला मकान जलने की सूचना मिली है। संबंधित क्षेत्रीय पटवारी को मौके पर भेजा गया है। कहा कि नुकसान का आकलन तैयार कर उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।
गिरीश शर्मा, उपमंडलाधिकारी चुराह