{"_id":"5738a51a4f1c1b0016ac7177","slug":"fire-in-barnala","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाइल्ड लाइफ एरिया बरनाला नाले के जंगलों में लगी आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाइल्ड लाइफ एरिया बरनाला नाले के जंगलों में लगी आग
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Sun, 15 May 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
fire
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाइल्ड लाइफ एरिया कुगति के बरनाला नाले के जंगलों में आग लगने से कीमती वन और वन्य प्राणी संपदा आग की भेंट चढ़ रही है। रविवार की दोपहर लगी इस आग ने देखते ही देखते भयावह रूप धारण कर लिया है जिससे बरनाला नाले के आसपास आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।
विज्ञापन
हालांकि यह क्षेत्र भौगोलिक रूप से काफी दुर्गम है। ऐसे में यहां तक पहुंच कर किसी के लिए भी बिना स्त्रोत व सुविधा के आग पर काबू पाने के प्रयास सफल नहीं होने वाले हैं क्योंकि जितना यह क्षेत्र विस्तृत है। उतनी ही इंसानी ताकत भी इस आग पर काबू पाने के लिए चाहिए। फिलहाल हर कोई इंद्र देव से बारिश करने की प्रार्थना कर रहा है।
विज्ञापन
गौर तलब है वाइल्ड लाइफ एरिया कुगति के बरनाला जंगलों में कई तरह की दुर्लभ वनस्पति होने के साथ-साथ विभिन्न तरह के वन्य जीव भी मौजूद हैं। उधर इस संबंध में आरओ वन्य प्राणी क्षेत्र कुगति डीएस ठाकुर ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। शीघ्र ही फील्ड स्टाफ से इस बारे में जानकारी हासिल की जाएगी। अगर बात सही हुई तो वन कर्मियों को स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए मौके पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन