फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Fire, grass and wood ash in the third floor

तीसरी मंजिल में लगी आग, घास और लकड़ी राख

Fri, 19 Nov 2021 06:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Fire, grass and wood ash in the third floor
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी की ग्राम पंचायत करयास के गांव मांझलू में तीन मंजिला मकान की सबसे ऊपरी मंजिल में आग लग गई। इससे सर्दियों के लिए एकत्रित किया गया चारा और लकड़ी जलकर राख हो गए। अग्निकांड से प्रभावित परिवार को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे की है।
विज्ञापन

आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के मुताबिक देवी सिंह पुत्र जयचंद निवासी गांव मांझलू के मकान की तीसरी मंजिल में आग लग गई। आग से सर्दियों के लिए एकत्रित किया गया घास और लकड़ी जलकर राख हो गए। शुक्रवार दोपहर के समय सूखे घास को अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। मकान से उठते धुएं के देखकर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने देवी सिंह और उसके परिवार को आवाजें लगाईं। लोगों की आवाज सुनकर मकान की निचली मंजिल से परिवार (पत्नी, बच्चों) ने बाहर आकर देखा तो वे दंग रह गए।
विज्ञापन

इसी बीच ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए बाल्टियां लेकर पानी और मिट्टी के जरिये आग को बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए लेकिन, सूूखा घास और लकड़ियां आग से राख हो गए। हालांकि, ग्रामीण आग को आसपास फैलने से पहले ही बुझाने में सफल रहे। एसडीएम पांगी रजनीश ठाकुर ने बताया कि प्रभावित परिवार को पटवारी ने मौके पर पहुंचकर दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है। उन्होंने कहा कि नुकसान के आकलन अनुसार उचित मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed