फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   fire

चिकन कॉनेर शॉप में लगी आग, हजारों का नुकसान

Sat, 23 May 2020 06:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
fire
सलूणी (चंबा)। उपमंडल सलूणी के अधीन ग्राम पंचायत औरा में एक चिकन कार्नर शॉप आग की भेंट चढ़ गई। शुक्रवार देर रात इस घटना से करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। देर रात दुकान में आग की लपटें देखकर ग्रामीणों ने पुलिस व पंचायत प्रतिनिधि को इस बारे में सूचित किया। ग्रामीणों ने भी मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने का भरसक प्रयास किया। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरी दुकान स्वाह हो गई। शनिवार को नायब तहसीलदार के निर्देशानुसार संबंधित क्षेत्र के पटवारी और कानूनगो ने मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत औरा के गांव थल में तिलक राज चिकन कार्नर की दुकान करता है। कर्फ्यू के चलते दुकान बीते तीन माह से बंद है। शुक्रवार देर रात करीब दस बजे दुकान में आग लग गई। धुआं और आग की लपटें देखकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पंचायत प्रधान और पुलिस को दी। वहीं, ग्रामीण आग को बुझाने में जुटे गए। सूचना मिलने के बाद पंचायत प्रतिनिधि और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के साथ वह भी आग को बुझाने में जुट गए। आग इतनी प्रचंड हो चुकी थी कि देखते ही देखते चिकन कार्नर शॉप जलकर राख हो गई। दुकान में आग किस वजह से लगी, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं, शनिवार को संबंधित क्षेत्र के पटवारी और कानूनगो ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। साथ ही अपनी रिपोर्ट तैयार कर नायब तहसीलदार को सौंपी।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार पुरुषोत्तम ने बताया कि तिलक राज की चिकन कार्नर शॉप शुक्रवार देर रात आग लगने से जलकर स्वाह हो गई। शनिवार को राजस्व विभाग की ओर से पटवारी और कानूनगो मौके पर पहुुंचे। पटवारी की रिपोर्ट के मुुताबिक दुकान सरकारी भूमि पर बनी थी। इस कारण प्रभावित को प्रशासन की ओर से कोई भी सहायता राशि प्रदान नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed