{"_id":"66196357666d88a5e80d99c2","slug":"fire-broke-out-due-to-explosion-of-three-cylinders-three-storey-house-reduced-to-ashes-loss-of-rs-1-crore-chamba-news-c-88-1-ssml1004-122486-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: तीन सिलिंडर फटने से भड़क उही आग, तीन मंजिला मकान राख, एक करोड़ का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: तीन सिलिंडर फटने से भड़क उही आग, तीन मंजिला मकान राख, एक करोड़ का नुकसान
Fri, 12 Apr 2024 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 12 Apr 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
चंबा में चुराह के चिल्ली में आग लगने से धूं धूं कर जलता मकान।संवाद
तीसा (चंबा)। चुराह की शंतेवा चिल्ली पंचायत के रूंडाल गांव में तीन मंजिला मकान जलकर राख हो गया। सिलिंडर से गैस लीक होने के कारण यह अग्निकांड हुआ।
घटना में करीब एक करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। यह मकान लकड़ी की पुरानी शैली से बना था। अग्निकांड से राकेश कुमार, रमेश कुमार पुत्र पुरुषोत्तम और पुरुषोत्तम पुत्र किदारा के कमरे जलकर राख हो गए हैं। घर में पुरुषोत्तम के पोते का शादी समारोह चल रहा था। यह घटना वीरवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई। गैस लीक होने से भड़की चिंगारी के कारण घर में रखे तीन सिलिंडर फट गए। इसके बाद आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते पूरा घर इसकी चपेट में आ गया। घर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कोई पानी की बाल्टी लेकर तो कोई रेत-बजरी डालकर आग बुझाने में जुट गया। उधर, सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की बड़ी गाड़ी तो पहुंची, लेकिन मार्ग संकरा होने के कारण दो किलोमीटर पहले ही खड़ी हो गई। इसके बाद बोलेरो गाड़ी को आगे भेजा गया। वाहन पहुंचते ही आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए, लेकिन ये भी नाकाफी रहे। प्रभावित का मकान दूर होने के कारण वाहन के पाइप ही छोटे पड़ गए। इसके बाद ग्रामीण नलों से पानी के पाइप लगाकर आग बुझाने में जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ चुराह के एसडीएम भी मौके पर पहुंचे। उन्हें पैदल पहुंचने में करीब आधा घंटा लगा। पुलिस कर्मी भी ग्रामीणों के साथ आग बुझाने में जुट गए। उधर, प्रशासन की ओर से एसडीएम शशि पाल शर्मा ने प्रभावित परिवार को 30 हजार रुपये की फौरी राहत, तीन तिरपाल, 9 कंबल, किचन सेट और तीन बाल्टियां फौरी राहत के रूप में दी हैं। उन्होंने पटवारी को नुकसान की रिपोर्ट जल्द तैयार कर सौंपने के आदेश दिए हैं। रूंडाल निवासी पुरुषोत्तम सिंह शिक्षा विभाग से बीईईओ और उनकी पत्नी सीएचसी रिटायर हुई हैं। शुक्रवार को उनके पोते ही शादी की तैयारियों में परिवार व्यस्त था। इस दौरान अचानक यह हादसा हो गया। ग्रामीणों ने तुरंत चुराह प्रशासन, अग्निशमन और पुलिस को घटना की सूचना दी। डोंरी से आग बुझाने के लिए पहुंची बोलेरो गाड़ी की पानी की पाइप गांव तक नहीं पहुंच पाई।
उधर, उपमंडल अधिकारी चुराह शशि पाल शर्मा ने बताया कि भीषण अग्निकांड से तीन मंजिला मकान जलने से करीबन एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को 30 हजार, तीन तिरपालें, 9 कंबल, किचन सेट, 3 बाल्टियां फौरी राहत के रूप में दी गई है। परिवार के राशन लेने से मना कर दिया।
--
एसडीएम ने प्रभावित परिवार उपलब्ध करवाई आर्थिक सहायता
चंबा। एसडीएम शशि पाल शर्मा तथा नायब तहसीलदार चुराह गगन सिंह ने मौके पर जाकर पीड़ित परिवारों को 30 हजार की अग्रिम राहत राशि प्रदान की है। एसडीएम ने बताया कि प्रभावित परिवारों को अनुमानित तौर पर लगभग एक करोड़ की राशि का नुकसान हुआ है। अग्निशमन, प्रशासन,पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया है। स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित हर परिवार को तीन-तीन कंबल, एक-एक तिरपाल और एक-एक किचन सेट उपलब्ध करवाया है। शीघ्र राहत नियमावली के अनुसार शेष राशि स्वीकृत कर रके प्रभावितों को दी जाएगी।
विज्ञापन
--
विधायक हंसराज बोले- दिलाएंगे हरसंभव सहायता
चुराह के विधायक हंसराज भी भीषण अग्निकांड की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवार को प्रशासन और सरकार की ओर से हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। कांग्रेस नेता यशवंत खन्ना ने प्रभावित परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति जताते हुए सरकार की ओर से हर संभव सहायता देने की बात कही है।