{"_id":"62eaaafb3503790ac83000df","slug":"fir-will-be-made-if-house-building-material-is-kept-on-nh-side-chamba-news-sml4172948162","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे किनारे गृहनिर्माण सामग्री रखने वालों के खिलाफ होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे किनारे गृहनिर्माण सामग्री रखने वालों के खिलाफ होगी एफआईआर
विज्ञापन
चंबा। भरमौर-पठानकोट एनएच किनारे गृह निर्माण सामग्री रखने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। हाईवे किनारे पर रेत, बजरी और पत्थरों के ढेर लगे होने से हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। ऐसे में अब एनएच मंडल चंबा ने हादसों को न्योता देते हुए गृह निर्माण सामग्री रखने वालों पर नकेल कसने का मन बनाया है। इसी क्रम में प्रबंधन की ओर से बग्गा, बकाणी, राख, धरवाला और खड़ामुख में हाईवे किनारे रखी गई गृह निर्माण सामग्री को हटवाया गया। साथ ही निर्माण सामग्री मालिकों को चेताया है कि दोबारा हाईवे किनारे ऐसी सामग्री मिलती है है तो उनके खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
वैश्विक महामारी के दो वर्ष बाद पवित्र मणिमहेश यात्रा का आगाज होगा। यात्रा पर लाखों की तादाद में शिवभक्तों के उमड़ने की उम्मीद है। ऐसे में यात्रा के दौरान किसी प्रकार की शिवभक्तों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्रबंधन पहले से ही मुस्तैद हो चुका है। प्रबंधन की ओर से एक माह पहले हाईवे किनारे रेत, बजरी, पत्थर, ईंटें आदि रखने वाले लोगों को नोटिस जारी कर सामग्री को हाईवे किनारे न रखने की हिदायत दी गई। बावजूद इसके कई लोगों ने इन आदेशों को हल्के में लिया जिसे प्रबंधन की मशीनरी से हटा दिया गया।
राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्रबंधन ने चेताया है कि ऐसा करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। एनएच मंडल चंबा के सहायक अभियंता निकुंज पुंज ने बताया कि हाईवे किनारे गृह निर्माण सामग्री के कारण हादसों का भय बना रहता है। पहले भी गृह निर्माण सामग्री जेसीबी के माध्यम से हटवाई गई है। कहा कि अब दोबारा कोई गृह निर्माण सामग्री हाईवे किनारे रखता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा सकती है।