फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   FIR registered against former company employee for 10 lakh fraud.

Chamba News: कंपनी के पूर्व कर्मचारी पर 10 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 06 Sep 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 06 Sep 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against former company employee for 10 lakh fraud.
धोखाधड़ी और जालसाजी से कंपनी के फंड का कथित रूप से गलत इस्तेमाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। कंपनी के फंड का दुरुपयोग और धोखाधड़ी के मामले में पुलिस एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आर्टनुमा इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली के महाप्रबंधक महेश कुमार ने दिल्ली निवासी विवेक सेन के खिलाफ पुलिस थाना सदर में यह प्राथमिकी दर्ज करवाई।
उन्होंने आरोप लगाया है कि विवेक सेन उनकी कंपनी का पूर्व कर्मचारी रहा है। आरोप है कि उसने धोखाधड़ी और जालसाजी करते हुए कंपनी के फंड का कथित रूप से गलत इस्तेमाल किया। उसकी अनियमितताओं के कारण कंपनी को एनएचपीसी चमेरा-दो परियोजना से संबंधित कार्य में करीब 10 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जिन अनियमितताओं के आरोप लगे हैं, उससे जुड़े सभी दस्तावेजों और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed