{"_id":"6a132f55c2256ffdfc0ea397","slug":"fir-lodged-for-entering-school-without-permission-and-making-video-chamba-news-c-88-1-ssml1004-184394-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: स्कूल में बिना अनुमति घुसने और वीडियो बनाने पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: स्कूल में बिना अनुमति घुसने और वीडियो बनाने पर प्राथमिकी दर्ज
Sun, 24 May 2026 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 24 May 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
व्यक्ति पर शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप
प्रामरी स्कूल धुलाड़ा का मामला, मुख्य अध्यापक ने पुलिस में दी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। विद्यालय परिसर में प्रार्थना सभा के दौरान बिना अनुमति प्रवेश कर वीडियो बनाने और अध्यापकों के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है।
वीडियो सोशल मीडिया पर डालने के आरोप भी एक व्यक्ति पर लगाए हैं। शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में शिक्षा खंड मैहला के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला धुलाड़ा के मुख्य अध्यापक ओमप्रकाश ने आरोप लगाया कि 23 मई को प्रार्थना सभा के दौरान विकेश कुमार गांव कुटेहड़ स्कूल परिसर में पहुंचा। आरोप है कि व्यक्ति विद्यार्थियों और अध्यापकों को डराने-धमकाने लगा और अनुचित व्यवहार करने लगा। इसके अतिरिक्त उसने अध्यापकों एवं अन्य स्टाफ सदस्यों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। आरोपी ने बिना स्कूल प्रबंधन की अनुमति के अपने निजी मोबाइल फोन से स्कूल परिसर की वीडियो रिकॉर्डिंग की।
शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार कर वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल कर दिया। उसने शिक्षकों के खिलाफ अपमानजनक एवं अशोभनीय टिप्पणियां भी कीं। विद्यालय का शैक्षणिक माहौल प्रतिकूल रूप से प्रभावित हुआ है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि स्कूल प्रभारी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद