{"_id":"602c05118ebc3ee91253924b","slug":"fines-levied-on-bringing-fish-from-jammu-without-permission-chamba-news-sml361221326","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू से बिना अनुमति मछली लाने पर वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू से बिना अनुमति मछली लाने पर वसूला जुर्माना
विज्ञापन
चंबा। जम्मू से बिना अनुमति चांजूू-चरड़ा के लिए लाई जा रही मछली की खेप को मत्स्य पालन विभाग की टीम ने नकरोड़ में पकड़ा। मत्स्य पालन विभाग की टीम ने मत्स्य अधिनियम 2020 के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन चालक से दस हजार रुपये जुर्माना वसूला है। विभागीय टीम ने चालक को सख्त हिदायत जारी की है कि दोबारा बिना अनुमति के पकड़े जाने पर उसका वाहन जब्त कर लिया जाएगा।
मत्स्य पालन विभाग जिले में बाहरी राज्यों से मछलियां लाने के लिए अनुमति प्रदान करता है। इसमें मछलियों की मात्रा, निर्धारित रूट, मछलियां लाने का स्थान और पहुंचाने का स्थान भी निर्धारित रहता है। बावजूद इसके कुछ लोग अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में मत्स्यपालन विभाग से बिना अनुमति लिए ही जिले में मछलियां पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
इस प्रकार की शिकायतें विभाग के पास भी पहुंची हैं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर मत्स्य पालन विभाग की टीम ने चंबा-तीसा मार्ग पर नकरोड़ के पास दबिश देकर जम्मू से चांजू-चरड़ा के लिए मालवाहक वाहन में लाई जा रही मछलियों की खेप को पकड़ा। वाहन चालक मछलियों को लेकर किसी प्रकार के दस्तावेज नहीं दिखा पाया। मत्स्यपालन विभाग के उपनिदेशक भूपेंद्र कुमार ने बताया कि बिना अनुमति जम्मू से मछलियां ला रहे वाहन चालक को नकरोड़ के पास दबोच कर उससे जुर्माना वसूला गया है।