फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Final assessment for the nursing college begins in Chamba.

Chamba News: नर्सिंग कॉलेज के लिए चंबा में आखिरी पड़ताल शुरू

Wed, 30 Sep 2026 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 30 Sep 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
Final assessment for the nursing college begins in Chamba.
राज्य नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल ने किया मेडिकल कॉलेज और चिह्नित चयनित स्थल का किया निरीक्षण
विज्ञापन

जल्द आएगी अमरू यूनिवर्सिटी की टीम, एक महीने में शुरू होगा कोर्स, पहले सत्र के लिए मिली हैं 60 सीटें
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा में बीएससी नर्सिंग कॉलेज शुरू करने के लिए राज्य नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल की टीम चंबा में निरीक्षण करने पहुंची है। नर्सिंग रजिस्ट्रार अपनी टीम के साथ मेडिकल कॉलेज में जाकर जांच पड़ताल कर रही है।
सरोल में इस कॉलेज को चलाने के लिए जगह चिह्नित की गई है। काउंसिल की रिपोर्ट के आधार पर ही चंबा में कॉलेज को शुरू करने की अनुमति मिलेगी। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टीम ने निरीक्षण के दौरान सकारात्मक रुख दिखाया। इससे यही लग रहा है कि कॉलेज को शुरू करने में उनकी हरी झंडी शीघ्र मिल सकती है। हालांकि, काउंसिल के निरीक्षण के बाद अटल मेडिकल रिसर्च यूनिवर्सिटी की टीम यहां औचक निरीक्षण करेगी। उनकी रिपोर्ट भी कॉलेज की शुरुआत के लिए काफी मायने रखती है।
विज्ञापन


जिले में बीएससी नर्सिंग कॉलेज शुरू करने के लिए लोग कई सालों से मांग कर रहे थे। इससे पहले बीएससी नर्सिंग करने के लिए छात्रों को बाहरी राज्यों में जाना पड़ रहा था, लेकिन अब उन्हें अपने ही जिले में यह सुविधा प्राप्त होगी। इससे आने वाले समय में स्टाफ नर्सों की कमी दूर होगी। सरकार ने चंबा में चलने वाले कॉलेज के लिए 60 सीटों की स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता की कार्यशैली को देखते हुए सरकार ने उन्हें बीएससी नर्सिंग कॉलेज का प्राचार्य भी नियुक्त किया है। जिसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। अब उन्हें दो-दो काॅलेजों का बतौर प्राचार्य कार्यभार संभालना पड़ेगा।


प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने बताया कि एक महीने में कक्षाएं शुरू हो सकती हैं। सरकारी और विभागीय स्तर की औपचारिक्ताओं को पूरा किया जा रहा है। चंबा के बच्चों को अब बीएससी नर्सिंग करने के लिए निजी कॉलेजों में लाखों रुपये नहीं खर्च करने पड़ेंगे।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed