फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Fierce mob vandalized five houses, damaged property

Chamba News: उग्र भीड़ ने पांच घरों में की तोड़फोड़, संपत्ति को पहुंचाया नुकसान

Fri, 19 May 2023 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 19 May 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Fierce mob vandalized five houses, damaged property
चंबा। चुराह उपमंडल के एक गांव के पांच घरों में उग्र भीड़ ने तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि उग्र भीड़ ने एक मकान को जलाने की नाकाम कोशिश भी की है। बहरहाल, मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और अन्य ने मकान में लगाई गई आग को फैलने से पहले ही बुझाकर बड़ा नुकसान होने से बचा लिया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस बल मौके पर रवाना हो गया है। घटनास्थल के लिए विभिन्न थानों और चौकियों से पुलिस जवानों के दस्ते मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस जवानों ने क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया है। पुलिस की जांच के बाद ही पता चलेगा कि आखिर गांव के घरों में की गई तोड़फोड़ के पीछे का क्या कारण है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर के समय चुराह के गांव में चार से पांच घरों में की गई तोड़फोड़ और घर का सामान खुले आसमान तले फेंकने की घटना ने ग्रामीणों ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। घटना के बाद लोगों में भी भय का माहौल है। सूचना मिलने के बाद तीसा थाना से पुलिस टीम मौके पर रवाना हो गई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक चंबा समेत अन्य चौकियों और थानों से भी पुलिस बल मौके पर पहुंच चुका था। खबर लिखे जाने तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed