{"_id":"6ad79c741983fbeef50beeda","slug":"female-accused-in-negi-ram-murder-case-questioned-again-chamba-news-c-88-1-cmb1008-200592-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नेगी राम हत्याकांड में महिला आरोपी से फिर पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नेगी राम हत्याकांड में महिला आरोपी से फिर पूछताछ
Tue, 20 Oct 2026 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 20 Oct 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
दो महीने बाद चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया, रिपोर्टों के आधार पर जांच तेज
फोरेंसिक और पॉलीग्राफ टेस्ट रिपोर्ट से जुड़े पहलुओं की पड़ताल में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। चुराह क्षेत्र के चर्चित नेगी राम हत्याकांड की जांच में पुलिस ने महिला आरोपी से दोबारा पूछताछ शुरू की है। करीब दो महीने बाद महिला आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस फोरेंसिक और पॉलीग्राफ टेस्ट की रिपोर्ट के आधार पर मामले से जुड़े उन पहलुओं की पड़ताल कर रही है, जिनके जवाब अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।
मामले में दोनों आरोपी अब तक न्यायिक हिरासत में थे। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और रिपोर्टों के आधार पर पुलिस ने महिला आरोपी से फिर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया है। इस दौरान वारदात से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सवाल-जवाब किए जाएंगे, ताकि घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़कर अनसुलझे तथ्यों का पता लगाया जा सके।
जांच के दौरान महिला आरोपी ने कथित तौर पर हत्या में अपनी भूमिका स्वीकार की थी। हालांकि, पुलिस जांच को केवल इस कथित कबूलनामे तक सीमित नहीं रख रही है। फोरेंसिक और पॉलीग्राफ टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है, ताकि मामले में सामने आए तथ्यों की पुष्टि की जा सके और हत्याकांड से जुड़े सवालों के जवाब मिल सकें।
विज्ञापन
डीएसपी सलूणी रंजन शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की जांच की जा रही है। महिला आरोपी से चार दिन के पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ होगी। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद मंगलवार को उसे दोबारा न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस का प्रयास है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर हत्याकांड से जुड़े अनसुलझे पहलुओं का पता लगाया जा सके।
--