{"_id":"6a945da09168f2c7e00bdcce","slug":"fca-approval-paves-the-way-for-the-nadal-jutrahan-road-chamba-news-c-88-1-cmb1002-194922-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: एफसीए मंजूरी ने खोली नड़ल-जुतराहन सड़क की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: एफसीए मंजूरी ने खोली नड़ल-जुतराहन सड़क की राह
Sun, 30 Aug 2026 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 30 Aug 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्षों पुरानी मांग पूरी, बजट मिलते ही धरातल पर उतरेगा सड़क निर्माण का काम
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के नड़ल-जुतराहन के ग्रामीणों के लिए वर्षों पुरानी सड़क की मांग अब पूरी होने की ओर है। नड़ल-जुतराहन सड़क निर्माण के लिए वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) की मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही सड़क निर्माण में आ रही प्रमुख अड़चन दूर हो गई है।
डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर ने बताया कि एफसीए मंजूरी के बाद अब सड़क निर्माण के लिए बजट का इंतजार है। बजट उपलब्ध होते ही निर्माण कार्य शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क सुविधा मिलने से नड़ल-जुतराहन क्षेत्र के ग्रामीणों की आवाजाही आसान होगी और उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन जैसी आवश्यक सुविधाओं तक बेहतर पहुंच मिल सकेगी।
सड़क बनने से किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में भी सहूलियत होगी। स्थानीय कारोबार को बढ़ावा मिलने के साथ क्षेत्र के विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से सड़क सुविधा से वंचित ग्रामीणों के लिए एफसीए मंजूरी को विकास की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।