{"_id":"665364c3cb6a8edde8057d5f","slug":"farmers-will-get-corn-seeds-till-june-10-chamba-news-c-88-1-cmb1002-125658-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: किसानों को 10 जून तक मिलेगा मक्की का बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: किसानों को 10 जून तक मिलेगा मक्की का बीज
Sun, 26 May 2024 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 26 May 2024 10:05 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा में किसान दस जून तक मक्की की बिजाई कर सकते हैं। दस जून तक ही किसानों को मक्की का बीज उनकी मांग के अनुसार दिया जाएगा।
इसके बाद विभाग मक्की का बीज वापस कंपनी को लौटा देगा। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. कुलदीप धीमान ने कहा कि अभी स्टोर कर बीज रखा गया है। जरूरत के अनुसार मक्की के बीज की खेप मंगवाई जाएगी। फिलहाल, तीन-चार दिन के भीतर विभाग के पास पड़े मक्की बीज का कोटा खत्म हो गया तो 255 क्विंटल और बीज मंगवाया जा सकता है। जिला चंबा से 1250 क्विंटल मक्की के बीज की मांग मई में भेजी गई थी। इसमें 995 क्विंटल बीज विभाग के पहुंच चुका है। इसे विभाग किसानों तक पहुंचा रहा है। इतना ही नहीं, अवकाश के दिन भी मक्की का बीज किसानों को वितरित किया जा रहा है। विभाग ने दावा किया है कि शेष 255 क्विंटल बीज स्टोर किया है।