{"_id":"65413b22506920a04f0babd0","slug":"farmers-were-ready-to-sow-problems-increased-due-to-non-availability-of-seeds-will-have-to-wait-for-one-more-week-chamba-news-c-88-1-cmb1002-11045-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: किसान बिजाई को थे तैयार, बीज न मिलने से बढ़ी परेशानी, एक सप्ताह और करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: किसान बिजाई को थे तैयार, बीज न मिलने से बढ़ी परेशानी, एक सप्ताह और करना होगा इंतजार
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। विधानसभा क्षेत्र डलहौजी के तहत आते कृषि विभाग कार्यालय लचोड़ी में पिछले दो दिनों से गेहूं की फसल का बीज खत्म हो चुका है। इसका खामियाजा क्षेत्र की सैकड़ों पंचायतों के किसान को भुगतना पड़ रहा है। उन्हें गेहूं का बीज लेने के लिए दर-बदर भटकना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, गेहूं का बीज लेने कार्यालय पहुंच रहे किसानों को बीज खत्म होने की बात कही जाती है। जिस कारण उन्हें मायूस होकर ही लौटना पड़ रहा है।
कई किसान तो गेहूं का बीज लेने के लिए 40 से 50 किलोमीटर चंबा का रुख करने को विवश है। इसके चलते उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में गेहूं की फसल बिजाई का कार्य आरंभ हो चुका है। ऐसे में किसान खेतों में गेहूं बिजाई के कार्य में डटे हैं, लेकिन कृषि केंद्र लचोड़ी में पिछले दो दिन से गेहूं की फसल का बीज किसानों को उपलब्ध नहीं हो रहा है। इसका कारण बीज का खत्म होना बताया जा रहा है। विश्वनाथ, रमेश कुमार, रतन चंद, बलदेव कुमार और तेज सिंह का कहना है कि इन दिनों गेहूं बिजाई का कार्य रहता है। ऐसे में विभाग को पहले ही बीज का प्रावधान करना चाहिए। ताकि, किसानों को दर-बदर नहीं भटकना पड़े। किसानों के मुताबिक उन्हें केंद्र में तैनात कर्मियों द्वारा बीज की डिमांड भेजने और एक सप्ताह तक बीज मुहैया करवा दिए जाने का तर्क दिया जा रहा है, जो कि, किसानों के गले नहीं उतर रहा है।
विभाग की ओर से गेहूं के बीज की मांग उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। इसके लिए एक सप्ताह का समय लग सकता है।
रविंद्र कुमार, कृषि प्रसार अधिकारी