{"_id":"69cea3c4f1dc890e18064d94","slug":"farmers-son-wins-gold-in-khelo-india-wrestling-chamba-news-c-88-1-cmb1002-179216-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: किसान के बेटे ने खेलो इंडिया कुश्ती में जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: किसान के बेटे ने खेलो इंडिया कुश्ती में जीता गोल्ड
Thu, 02 Apr 2026 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 02 Apr 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
समोट पहुंचने पर नवीश का स्वागत करते: जागरूक पाठक
समोट पहुंचने पर हुआ स्वागत, 11 हजार रुपये देकर किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
सिहुंता (चंबा)। छत्तीसगढ़ में आयोजित खेलो इंडिया प्रतियोगिता में समोट क्षेत्र की खरगट पंचायत के 21 वर्षीय पहलवान नवीश ने कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
गरीब किसान परिवार से संबंध रखने वाले नवीश के पिता अर्जुन किसान हैं जबकि माता सरोती देवी गृहिणी हैं। चार बहनों के बीच पले-बढ़े नवीश की इस उपलब्धि से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। नवीश ने अपनी शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरगट से जमा दो तक प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने पहलवानी को अपना लक्ष्य बनाकर कड़ी मेहनत शुरू की और आज यह मुकाम हासिल किया। समोट पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक विक्रम सिंह जरयाल ने उन्हें नोटों की माला पहनाकर सम्मानित किया जबकि कुश्ती संघ के चीफ एडवाइजर बलदेव शर्मा ने 11 हजार रुपये की नकद राशि देकर उनका हौसला बढ़ाया।