{"_id":"65a95c9bc3892e7842036baa","slug":"farmers-and-gardeners-should-use-modern-technologies-chamba-news-c-88-1-ssml1004-16745-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करें किसान-बागवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करें किसान-बागवान
Thu, 18 Jan 2024 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 18 Jan 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
बचत भवन चंबा में किसानों-बागवानों के लिए आयोजित कार्यशाला में मौजूद किसान-बागवान-स्त्रोंत-संवाद
चंबा। किसानों और कृषि उद्यमियों की वित्तीय सहायता से सशक्तीकरण के उद्देश्य से वीरवार को बचत भवन चंबा में जिला उद्यान विभाग के तत्वावधान में एकदिवसीय जागरूकता कार्यशाला हुई।
इसमें उपायुक्त अपूर्व देवगन मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि किसानों और बागवानों को सशक्त बनाने के लिए विश्व बैंक से वित्त पोषित प्रदेश बागवानी विकास परियोजना चलाई गई है। इसके तहत जिले में विभिन्न गतिविधियां करवाई जा रही हैं।
उपायुक्त ने कहा कि किसान-बागवान उपलब्ध संसाधनों का पूर्णतया उपयोग कर विभाग के सहयोग और आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर परिपूर्णता हासिल करने का प्रयास करें। सेब जैसे उत्पादों की प्रोसेसिंग और ग्रेडिंग आवश्यक करवाएं। उपनिदेशक उद्यान डॉ. प्रमोद शाह ने जिले में हिमाचल प्रदेश हॉर्टिकल्चर डेवलपमेंट परियोजना के तहत की गई उपलब्धियां और गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बागवानों को क्लस्टर आधारित गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया। टीम लीडर प्रदेश बागवानी विकास परियोजना डॉ. प्रबल चौहान, जिला अग्रणी बैंक के प्रबंधक डीसी चौहान, जिला प्रबंधक नाबार्ड साहिल सुआंगला और जिला बीमा समन्वयक विकास कुमार ने किसानों-बागवानों को विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने विभिन्न विभागीय योजनाओं, मौसम आधारित फसल बीमा करवाने और ऋण योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।