{"_id":"69b833de6b37bb9fb40e978b","slug":"farmers-and-gardeners-are-happy-with-the-rain-and-snowfall-in-saluni-chamba-news-c-88-1-cmb1002-177407-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सलूणी में बारिश-बर्फबारी से खिले किसान-बागवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सलूणी में बारिश-बर्फबारी से खिले किसान-बागवान
Mon, 16 Mar 2026 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 16 Mar 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। विकास खंड के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश ने किसानों और बागवानों के लंबे समय से चले आ रहे संकट को दूर कर दिया है।
गेहूं की फसल को संजीवनी मिली है। सेब के बगीचों में सूखे का असर खत्म होकर एक बार फिर फूलों की बहार लौट आई है। बागवानों का कहना है कि बारिश और बर्फबारी के बाद उनके बगीचों में फूल खिलने लगे हैं। किसानों के अनुसार गेहूं की फसल भी पर्याप्त नमी मिलने से बेहतर होगी।
स्थानीय बागवानों और किसानों में बिहारी लाल, चैन सिंह, टेक चंद, अमर सिंह, चतरो राम, पवन कुमार, हेम राज ने बताया कि कई महीनों तक बिना बारिश और बर्फबारी गुजारने के बाद यह मौसम उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। साल भर की मेहनत अब रंग दिखाने लगी है। कृषि विभाग के उपनिदेशक भूपेंद्र सिंह का कहना है कि यह बारिश गेहूं और अन्य फसलों के लिए अच्छी है। फसल में पैदावार अच्छी होगी।
विज्ञापन
उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रमोद शाह ने कहा कि इस बारिश और बर्फबारी से सेब के बगीचों को काफी लाभ मिलेगा। सेब के पौधों में फूल अच्छे उगेगें।
--