{"_id":"6a2ee52cd389942b1b04ce63","slug":"eye-and-dental-check-ups-for-over-300-people-in-nakrod-chamba-news-c-88-1-cmb1003-186689-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नकरोड़ में 300 से अधिक लोगों की आंखें-दांतों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नकरोड़ में 300 से अधिक लोगों की आंखें-दांतों की जांच
Sun, 14 Jun 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। नकरोड़ में शनिवार को डेंटल क्लीनिक के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क नेत्र और दंत चिकित्सा जांच शिविर लगाया गया। इसमें क्षेत्र के 300 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर में भलेई माता आई हॉस्पिटल सरोल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सेवाएं दीं। दंत चिकित्सा जांच एवं परामर्श की जिम्मेदारी निजामी डेंटल क्लीनिक नकरोड़ के चिकित्सकों ने संभाली। शिविर में 200 से अधिक मरीजों की आंखों की जांच की गई। दंत चिकित्सा शिविर में 100 से अधिक लोगों के दांतों और मुख स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श के साथ आंखों और दांतों की देखभाल से जुड़ीं महत्वपूर्ण जानकारियां भी दीं। शिविर के आयोजन में डॉ. विपिन और समाजसेवी यासीन मोहम्मद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संवाद
--