फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Experts gave online consultation to patients

Chamba News: विशेषज्ञों ने मरीजों को दिया ऑनलाइन परामर्श

Thu, 22 Jun 2023 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 22 Jun 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Experts gave online consultation to patients
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों ने अपनी ओपीडी में बैठकर पीएचसी में आने वाले दूरदराज के मरीजों को आनलाइन परामर्श दिया। दूरदराज के इलाकों में रहने वाले बच्चों से लेकर बुजुर्गों और महिलाओं को अपने स्वास्थ्य की जांच करवाने के लिए अब मेडिकल कॉलेज की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन

अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर इन लोगों ने मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों का ऑनलाइन परामर्श हासिल किया। वीरवार को सुबह 10:00 बजे जैसे ही मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच शुरू की तो उसी दौरान उन्होंने अपनी ओपीडी में लगी एलसीडी को भी चालू कर दिया। इस एलसीडी को जिले के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ऑनलाइन जोड़ा गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात चिकित्सक ई संजीवनी पोर्टल के जरिये मरीजों के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों से संपर्क करते हैं और विशेषज्ञों को मरीजों की बीमारी के इलाज के लिए जरूरी परामर्श देते हैं। वीरवार को बाल रोग, मनो रोग सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित दो दर्जन मरीजों को ऑनलाइन परामर्श दिया। नेशनल हेल्थ मिशन के तहत जिले में पहली बार ई संजीवनी पोर्टल के जरिये दूर दराज के मरीजों को यह सुविधा प्रदान की जा रही है। इसमें दूर दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेषज्ञ से प्राथमिक जांच करवाने के लिए चंबा की दौड़ नहीं लगानी पड़ रही है। ये लोग सीधे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों के साथ संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान विशेषज्ञ को लगता है कि मरीज को इलाज के लिए चंबा बुलाने की जरूरत है तो वह मरीज को चंबा के लिए रेफर करवाता है अन्यथा ऑनलाइन मरीज की बीमारी के बारे में पूछताछ करके दवाई बता देता है। ऐसे में ई संजीवनी पोर्टल दूरदराज के लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। प्रोग्राम के नोडल अधिकारी डॉक्टर आदित्य कश्यप ने बताया कि ई संजीवनी पोर्टल के जरिये मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ रोजाना दूरदराज के मरीजों को ऑनलाइन परामर्श दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed