फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Even the rallies of veterans could not reach the threshold of victory.

Chamba News: चंबा सदर में प्रधानमंत्री की रैली भी नहीं दिलवा पाई भाजपा को जीत

Thu, 08 Dec 2022 10:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Even the rallies of veterans could not reach the threshold of victory.
चंबा। चंबा सदर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भटियात में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलवाने में असमर्थ रहे। चुनाव से कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक चौगान में विशाल जनसभा को संबोधित किया। उनके कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ को देखकर चंबा सदर की सीट भाजपा की मानी जा रही थी लेकिन अंतिम दौर में टिकट को लेकर किए गए फेरबदल ने इस समीकरण को बदलकर रख दिया। चुनावी नतीजों में साफ नजर आ रहा है कि सदर की जनता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू नहीं चला।
विज्ञापन

चंबा के लोग प्रधानमंत्री से उम्मीद लगाए बैठे थे कि वह कोई बड़ी घोषणा करेंगे लेकिन उन्होंने अपने भाषण में चंबा के लिए कोई बड़ी घोषणा नहीं की। इससे भी सदर के लोगों में मायूसी दिखी थी। इसे भी चुनाव में हार के लिए एक कारण माना जा सकता है। इसी तरह भटियात में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। साथ ही लोगों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने की अपील की लेकिन चुनावी नतीजों से पता चल रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री भी अपने प्रत्याशी को चुनाव में जीत नहीं दिला पाए।
विज्ञापन

भाजपा की भरमौर विस सीट पर केंद्रीय भूतल मंत्री नितिन गडकरी ने चुनावी रैली की थी। इसमें उन्होंने भरमौर और पांगी के लोगों को टनल सहित एनएच निर्माण करवाने का वायदा किया था। इसके परिणाम स्वरूप आज भरमौर में भाजपा को जीत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed