{"_id":"613a3c068ebc3eb6fa773084","slug":"even-after-five-days-the-clue-of-the-missing-worker-was-not-found-chamba-news-sml383303756","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन बाद भी नहीं लगा लापता कर्मी का सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन बाद भी नहीं लगा लापता कर्मी का सुराग
विज्ञापन
Even after five days, the clue of the missing worker was not found
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा में बतौर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यरत अर्जुन सिंह पुत्र बक्तीराम निवासी चन्हौता का पांच दिन बाद भी सुराग नहीं लगा है। परिजन अर्जुन सिंह की तलाश के लिए शहर का कोना-कोना छान चुके हैं। लिहाजा, लापता कर्मी के पुत्र ने पुलिस अधीक्षक चंबा अरुल कुमार से गुहार लगाई है कि उनके पिता की तलाश की जाए।
सचिन कुमार पुत्र अर्जुन ने बताया कि उनके पिता मेडिकल कॉलेज चंबा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं। पांच सितंबर को उनके पिता फोन नहीं उठा रहे थे। कई कॉल्स करने के बावजूद उनका मोबाइल फोन भी बंद हो गया। उनके बारे में कोई भी जानकारी न मिलने पर वह चंबा पहुंचे। यहां पर भी सब जगह तलाश करने पर उनकी कोई जानकारी नहीं मिली है। ऐसे में थक हारकर उन्होंने पुलिस थाना चंबा में भी अर्जी दी है।
कहा कि पिता की तलाश में वह शहर का कोना-कोना छान चुके हैं लेकिन, अभी तक उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार से लापता पिता की तलाश करने की गुहार लगाई है। डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने कहा कि लापता की तलाश के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। कहा कि पुलिस की विभिन्न टीमें अपने-अपने स्तर पर लापता की तलाश करने में जुटी हुई हैं।